महिला की हत्या में पांच पर प्राथमिकी

Updated at : 06 Oct 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की हत्या में पांच पर प्राथमिकी

श्रीनगर : थाना क्षेत्र के टाड़ टोला में गुरुवार की रात विश्वकली देवी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतका के पुत्र बरमा बीन ने शुक्रवार को पुलिस को दिए अपने आवेदन में पड़ोस के दो महिलाओं समेत पांच लोगों को नामजद किया है. घटना के बारे में […]

विज्ञापन

श्रीनगर : थाना क्षेत्र के टाड़ टोला में गुरुवार की रात विश्वकली देवी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतका के पुत्र बरमा बीन ने शुक्रवार को पुलिस को दिए अपने आवेदन में पड़ोस के दो महिलाओं समेत पांच लोगों को नामजद किया है. घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि विश्वकली देवी खाना खाने के बाद दरवाजे पर बैठी थी.

तभी गोली चली. गोली की आवाज सुनकर परिवार की बहू रेणू देवी दौड़कर बाहर आई तो देखा कि विश्वकली देवी लहूलुहान पड़ी थी और ब्रह्मा बीन, हीरा बीन, हीरा बीन की पत्नी, अमेरिका बीन, अमेरिका बीन की पत्नी तथा धनलाल बीन भाग रहे थे. उसने फोन पर बरमा बीन को इसकी जानकारी दी. बरमा बीन ने बताया कि वह उस समय पुजहां स्थित अपने दूसरे आवास पर था. तभी मां विश्वकली देवी को गोली मारे जाने की जानकारी मिली. जब तक वह घर पहुंचा तब तक वह मर चुकी थी.

उसने पुलिस को इसकी सूचना दी. गांव वालों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कोई पूर्व का विवाद तो कोई जमीनी विवाद हत्या की वजह बता रहा है. कुछ लोगों ने खेत बेंच कर घर में पैसे रखे होने की बात कही है. लेकिन प्राथमिकी में किसी कारण का खुलासा नहीं किया गया है.थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन