लगन से बाजार में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़
Updated at : 29 Jun 2019 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

गर्मी का लगन पर असर नहीं, जमकर हो रही खरीदारी मधुबनी : विवाह, उपनयन, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ मुहुर्त के कारण बाजार की रौनक बढ़ी हुई है. कपड़ा दुकान, ज्वेलरी, रेडिमेट गार्मेंट आदि दुकानों में चहल पहल बढ़ी हुई है. लगन पर गरमी असर नहीं दिख रहा है. हालांकि लग्जरी गाड़ी, पिछले लगन की […]
विज्ञापन
गर्मी का लगन पर असर नहीं, जमकर हो रही खरीदारी
मधुबनी : विवाह, उपनयन, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ मुहुर्त के कारण बाजार की रौनक बढ़ी हुई है. कपड़ा दुकान, ज्वेलरी, रेडिमेट गार्मेंट आदि दुकानों में चहल पहल बढ़ी हुई है. लगन पर गरमी असर नहीं दिख रहा है. हालांकि लग्जरी गाड़ी, पिछले लगन की तूलना में बाजार में 50 फीसदी से अधिक की बिक्री बढ़ी है. इस बार महंगाई का भी असर नहीं देखा जा रहा है.
लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं. बाजार में ब्रांडेड रेडिमेड गार्वमेंट, साड़ी तथा हॉलमार्क गहने लोगों की पहली पसंद है. झड़ीलाल अनूठा लाल साड़ी के प्रोपराइटर मनीष प्रसाद ने बताया कि इस बार कपड़े का बाजार बेहतर है. ग्राहक ब्रांडेड साड़ी की जमकर खरीद रहे हैं. वहीं महादेव साह अमरनाथ प्रसाद ज्वेलर्स राजनगर के प्रोपराइटर अमरनाथ प्रसाद ने बताया की हॉलमार्क गहने, डायमंड आदी नये नये डिजाइन की मांग है.
महंगाई का नहीं दिख रहा असर : बाजार में आम लोगों पर
महंगाई का असर नहीं दिख रहा है. उपभोक्ता जरूरी वस्तुओं के साथ
साथ सुविधा भोगी सामान की
भी जमकर खरीद रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़ा व ज्वेलरी, बर्तन
आदि सामानों के महंगें आइटम खरीद रहे हैं.
गांव से शहर तक पंडाल की हो रही सजावट : लगन के कारण
गांव से लेकर शहर तक पंडालें सज रहे हैं. विवाह के मौके पर
आकर्षक पंडाल लगाये जा रहे हैं. प्रत्येक गांव में चार से पांच पंडाल लगे देखे जा सकते है. जिसमें डीजे साउंड लगे है. विवाह, उपनयन, मुंडन आदि संस्कार के लोक गीत सुनाई दे रही है. शहर में मैरेज हॉल, होटल की बुकिंग फुल है. इसके प्रोपराइटर की चांदी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




