नहाने गया था 13 साल का अर्नभ, कमला बलान नदी की गहराई बनी काल; गोताखोरों ने निकाला शव

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

मधुबनी जिले के दैया खरवार गांव में कमला बलान नदी में नहाने गए 13 वर्षीय अर्नभ कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. गहरे पानी में समाने के बाद ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Madhubani News: लखनौर थाना क्षेत्र की गंगापुर पंचायत के दैया खरवार गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. कमला बलान नदी में नहाने के दौरान 13 वर्षीय अर्नभ कुमार की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव निवासी राम सेवक सिंह के पुत्र अर्नभ कुमार के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

नहाते समय गहरे पानी में चला गया

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर अर्नभ कुमार कमला बलान नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.

आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और अधिक गहराई के कारण वह नदी में समा गया.

सूचना मिलते ही जुटे ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए और अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी.

इसके साथ ही लखनौर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई.

गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बेमिसाल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से नदी में खोज अभियान शुरू कराया.

काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अर्नभ का शव नदी से बाहर निकाला.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन