सात घंटे विलंब से पहुंची सरयू-यमुना एक्सप्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2019 1:28 AM
मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर लंबी दूरी के ट्रेनों का विलंब परिचालन बुधवार को भी हुआ. जिस क्रम में अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस तय समय मंगलवार रात्रि 11.45 से 7 घंटा विलंब होकर बुधवार को सुबह 7 बजे पहुंची. विलंब परिचालन के कारण जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस तय समय सुबह 7.53 से […]
मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर लंबी दूरी के ट्रेनों का विलंब परिचालन बुधवार को भी हुआ. जिस क्रम में अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस तय समय मंगलवार रात्रि 11.45 से 7 घंटा विलंब होकर बुधवार को सुबह 7 बजे पहुंची. विलंब परिचालन के कारण जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस तय समय सुबह 7.53 से 3 घंटा विलंब से खुली.
नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस तय समय शाम 6.30 से 4.40 घंटा, पटना जयनगर इंटर सीटी एक्सप्रेस तय समय रात 9.46 से 4 घंटा, पटना जयनगर सवारी गाड़ी रात्रि 12.12 से 10 घंटा, सियालदह जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस तय समय सुबह 7 से 1 घंटा, मनिहारी जयनगर जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 9.15 से 2.30 घंटा, हावड़ा जयनगर धुलियान सवारी गाड़ी तय समय सुबह 10.10 से 4 घंटा, राजेंद्रनगर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 2 से 2 घंटा विलंब से पहुंची.
वहीं जयनगर पटना फास्ट पैसेंजर तय समय सुबह 3.52 से 30 मिनट, जयनगर मनिहारी जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 5.8 से 1.15 घंटा, जयनगर राजेंद्रनगर इंटर सिटी एक्सप्रेस तय समय सुबह 11.16 से 1 घंटा, जयनगर नईदिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट तय समय दोपहर 2.30 से 30 मिनट विलंब से खुली. जबकि आनंद बिहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस तय समय दोपहर 12.30 से 1 घंटा विलंब से खुली.यह जानकारी रेलवे पूछताछ के प्रभात कुमार झा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










