ससुराल आये दामाद को टेंगारी से किया जख्मी

हरलाखी : खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव में अपने ससुराल आए बिस्फी थाना क्षेत्र के बहपुरा गांव निवासी छोटे साह ने ससुर उचित साह के पड़ोसी नुनू साह ,शिवन साह व ममता देवी पर मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप है की विगत दो […]
हरलाखी : खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव में अपने ससुराल आए बिस्फी थाना क्षेत्र के बहपुरा गांव निवासी छोटे साह ने ससुर उचित साह के पड़ोसी नुनू साह ,शिवन साह व ममता देवी पर मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है.
दर्ज प्राथमिकी में आरोप है की विगत दो मई को अपने पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था. उसी दिन शाम करीब चार बजे सभी नामजद व्यक्ति मेरे मसोमात सास को दरवाजा पर आकर गाली गलौज करने लगा.
गाली देने से मना करने पर शिवन साह ने टेंगारी से प्रहार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. झगड़ा छुड़ाने पत्नी आई तो नुनू साह ने अभद्र व्यवहार करते हुए जमीन पर पटक दिया. मारपीट के क्रम में ममता देवी ने पत्नी के गले से मंगल सूत्र भी छीन लिया. ग्रामीणों के जुटने पर झगड़ा शांत हुई. उसके बाद पत्नी के द्वारा इलाज हेतु पीएचसी उमगांव लाया गया. जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर मधुबनी भेज दिया. इस बावत थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया की मामले की अनुसंधान की जा रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




