ePaper

रामनवमी आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी

Updated at : 13 Apr 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी

जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में तैनात किये गये दंडाधिकारी व पुलिस मधुबनी : रामनवमी शनिवार को धूमधाम से सौहाद्रपूर्वक मनाया जायेगा. रामनवमी त्योहार पर निकलने वाली महावीरी झंडा एवं झांकी की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी रखने के लिए संवेदनशील स्थानों एवं विभिन्न चौक चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों […]

विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में तैनात किये गये दंडाधिकारी व पुलिस

मधुबनी : रामनवमी शनिवार को धूमधाम से सौहाद्रपूर्वक मनाया जायेगा. रामनवमी त्योहार पर निकलने वाली महावीरी झंडा एवं झांकी की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी रखने के लिए संवेदनशील स्थानों एवं विभिन्न चौक चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त किया है.
इधर, विभिन्न संगठनों के द्वारा रामनवमी मनाये जाने की तैयारी भी की जा रही है. हालांकि इस साल आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण जुलूस को लेकर परेशानी होगी. पर इसके बाद भी संगठनों द्वारा जुलूस के लिये आदेश लिये जाने की पहल की जा रही थी.
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि बिना वैध लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकले. साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जुलूस का मार्ग पूर्व निर्धारित हो एवं किसी भी परिस्थिति में जुलूस के मार्ग में परिवर्तन नहीं किया जाए.
अफवाहों पर ध्यान न दें
डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी सत्य प्रकाश के संयुक्त आदेश में यह कहा गया है कि ऐसा देखा जाता है कि अफवाह फैलाने के कारण मारपीट एवं तनाव की घटनाएं हो जाती है. अत: अफवाह पर ध्यान नहीं देने, अफवाहों को त्वरित गति से खंडन करने एवं अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध तत्काल कारवाई के निर्देश दिए हैं. एसडीओ एवं एसडीपीओ स्वयं अपने क्षेत्र में दौरा कर शांति व्यवस्था कायम करें. आतंक एवं तनाव फैलाने वालों के विरूद्ध कानूनी कारवाई, धारा 153 एवं 505 के तहत कारवाई करने को कहा गया है.
इन स्थानों पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
रामनवमी में जिला मुख्यालय सहित इन स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है. नगर थाना सुरक्षित, शंकर चौक, कोतवाली चौक, सिंघानिया चौक, लहेरियागंज, गुड्डी गाछी, सुड़ी उच्च विद्यालय, काली मंदिर गंगासागर, बाटा चौक, बड़ा बाजार, खर्रा खजुरी, सुंदरपुर भिट्ठी, बसुआरा, शहरी गश्ती उत्तरी क्षेत्र, शहरी गश्ती दक्षिणी क्षेत्र में गश्त की जायेगी. रहिका थाना में सुरक्षित, जगतपुर बरैया टोल, रहिका दुर्गापुर, मलंगिया, अकशपुरा, खजौली थाना क्षेत्र में खजौली थाना सुरक्षित, छपराढी कुआढ दुर्गा पूजा समिति, दयालपाली दुर्गा पूजा समिति, कलुआही थाना में कलुआही सुरक्षित, डोकहर, शुभंकरपुर, मधेपुर, कालिकापुर, कलुआही, राजनगर थाना में राजनगर थाना सुरक्षित, रामपट्टी, चकदह, बरहारा, सुगौना, नवरतन कॉलोनी मंगरौनी, मिर्जापुर सतघरा, बाबूबरही थाना में बाबूबरही थाना सुरक्षित, बरूआड़, बलिराजगढ फुलबरिया चौक, फुलवरिया परसा, मोगलाहा भटगामा एवं बलानशेर में, पंडौल थाना में पंडौल थाना में सुरक्षित, ककना चैती दुर्गा स्थान, बेलाही चैती दुर्गा स्थान, हरिपुर दुर्गा स्थान, बरहगौड़िया दुर्गा स्थान, पंडौल प्रखंड परिसर, फुटानी चौक संकौर्थ, भगवतीपुर बाजार रामनवमी जुलूस एवं सकरी थाना में सकरी थाना सुरक्षित गंधवारि, सागरपुर, मेघौल, तारसराय, बलिया बेलाम में पुलिस की तैनाती की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन