जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट

Updated:
विज्ञापन

बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र के सिंगिया पंचायत के दक्षिण टोला के परती स्थान में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पीएचसी बिस्फी में किया जा रहा है. घायल ललिता देवी के बयान पर गांव के ही शंकर दास, रणधीर दास, […]

विज्ञापन

बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र के सिंगिया पंचायत के दक्षिण टोला के परती स्थान में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पीएचसी बिस्फी में किया जा रहा है. घायल ललिता देवी के बयान पर गांव के ही शंकर दास, रणधीर दास, गणपति दास, महेंद्र दास सहित 8 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने अपने बयान में कहा है कि आरोपित अचानक घर पर धावा बोलकर बच्चों को पीटने लगा. मना करने पर आरोपितों ने चार हजार नगद, सोने की चेन ले लिया और जान से मार देने की धमकी दी. वहीं दूसरी ओर बिस्फी के नवरत्न टोला निवासी असरफी यादव भी जमनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल हो गये. उनका इलाज पीएचसी बिस्फी में किया जा रहा है.

उन्होंने बिस्फी थाने में एक आवेदन देकर किशोरीलाल दास, अनिल लाल दास, सुनील लाल दास, विनोद लाल दास सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करायी है. बिस्फी थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन