आग से चार घर सहित लाखों की संपत्ति राख
बेनीपट्टी : स्थानीय थाना के मेघवन गांव में आग लगने से चार घर सहित लाखों रुपये मूल्य की संपति जलकर खाक हो गयी. आग लगने से चार घर व उसमे रखे एक लाख 7 हजार रुपये नगद सहित पांच लाख रुपये मूल्य की संपति जलकर खाक हो गयीं. जानकारी के अनुसार मेघवन गांव के बबलू […]
बेनीपट्टी : स्थानीय थाना के मेघवन गांव में आग लगने से चार घर सहित लाखों रुपये मूल्य की संपति जलकर खाक हो गयी. आग लगने से चार घर व उसमे रखे एक लाख 7 हजार रुपये नगद सहित पांच लाख रुपये मूल्य की संपति जलकर खाक हो गयीं. जानकारी के अनुसार मेघवन गांव के बबलू राम, बिन्देश्वर राम, अजय राम और नथुनी राम के घर में आग लगी.
आपके शहर में
जहां बिंदेश्वर राम द्वारा कर्जा लेकर घर के छत ढलाई के लिये रखे एक लाख नगद, नथुनी राम के घर में रखे सात हजार नगद सहित चारो के घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज, नगद सहित लाखों की संपति जलकर खाक हो गयी. बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज हो चली कि जब तक लोग इस पर काबू पाते तब तक आस-पास के चार घरों को भी अपने आगोश में ले ली.
जिसमें सब कुछ जलकर राख हो गया. आग कैसी लगी इसके संबंध में खबर भेजे जाने तक पता नहीं चल सका था. इस संबंध में पीडि़तों द्वारा स्थानीय थाना पुलिस व अंचल अधिकारी को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी गयी है. इस बाबत पूछे जाने पर सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित राजस्व कर्मचारी को क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने को निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट आने पर हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए