फोकानिया परीक्षा के दूसरे दिन हंगामा, एक केंद्र पर रोड़ेबाजी

मधुबनी : फोकानिया परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को भी कई सेंटरों पर परीक्षा के बहिष्कार करने को लेकर हंगामा करते रहे. नाराज लोगों ने न सिर्फ परीक्षा का बहिष्कार किया बल्कि अमीर हसन सकूह अहमद महाविद्यालय में पहुंच कर रोड़ेबाजी भी की. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. पर स्थिति […]
मधुबनी : फोकानिया परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को भी कई सेंटरों पर परीक्षा के बहिष्कार करने को लेकर हंगामा करते रहे. नाराज लोगों ने न सिर्फ परीक्षा का बहिष्कार किया बल्कि अमीर हसन सकूह अहमद महाविद्यालय में पहुंच कर रोड़ेबाजी भी की. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. पर स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी. बाद में इसकी जानकारी केंद्राधीक्षक द्वारा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल व अधिकारी मौके पर पहुंचे व मोर्चा को संभाला. बाद में हो हंगामे के बीच परीक्षा आयोजित की गयी. हालांकि प्रशासनिक मुस्तैदी से दूसरी पाली में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई. इस हंगामे में दर्जनों छात्र परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




