नाबालिग छात्राओं का अश्लील वीडियो बना फेसबुक पर किया वायरल, फिर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2018 9:07 PM
मधुबनी : बिहार के मधुबनी में हरलाखी थाना पुलिस ने तीन नाबालिग छात्राअों की फोटो का अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल करनेवाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसकी पहचान पिपरौन गांव निवासी ओमप्रकाश महतो के रूप में की गयी है. इस संबंध में तीन छात्राओं ने थाने में आवेदन देकर […]
मधुबनी : बिहार के मधुबनी में हरलाखी थाना पुलिस ने तीन नाबालिग छात्राअों की फोटो का अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल करनेवाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसकी पहचान पिपरौन गांव निवासी ओमप्रकाश महतो के रूप में की गयी है. इस संबंध में तीन छात्राओं ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
आवेदन में कहा गया है कि एक माह पूर्व पिपरौन गांव निवासी ओमप्रकाश महतो व मुकेश कुमार ने तीनों छात्राओं की फोटो का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर अभिभावकों द्वारा सामाजिक स्तर से आपसी समझौता कर लिया गया, लेकिन दोनों युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आये. फिर से वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की छात्राओं के आवेदन पर मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










