12.5 करोड़ से बनेगा मॉडल अस्पताल

मधुबनी : जिला वासियों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की आधुनिक जांच की सभी सुविधा अब सदर अस्पताल में उपलब्ध होगा. जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल को 12 करोड़ 59 लाख 3 हजार 868 रुपये की लागत से मॉडल अस्पताल के रूप परिवर्तित किया जा रहा है. इसके बीएमएसआई सीएल […]
मधुबनी : जिला वासियों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की आधुनिक जांच की सभी सुविधा अब सदर अस्पताल में उपलब्ध होगा. जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल को 12 करोड़ 59 लाख 3 हजार 868 रुपये की लागत से मॉडल अस्पताल के रूप परिवर्तित किया जा रहा है. इसके बीएमएसआई सीएल ने सेन एंड लाल कंसट्रक्सन प्राइवेट लिमिटेड को सर्वे के साथ डीपीआर 30 अप्रैल तक उपलब्ध कराने का पत्र दिया गया है. उक्त कंसट्रक्शन कंपनी द्वारा सदर अस्पताल का सर्वे कार्य भी किया जा चुका है. मॉडल अस्पताल में मरीजों के लिए सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे सहित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा उपलब्ध होगा. इसके साथ ही मरीजों के लिए वाटर उपलब्ध होगा. जिससे स्वच्छ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










