तीन माह में नहीं बन सका डीपीआर

मधुबनी : नगर परिषद शहर में विकास के जितने भी दावे कर ले पर यह जमीनी स्तर तक समय से नहीं पहुंच पाती. एक योजना को पूरा होने की बात तो दूर, समय पर शुरू तक नहीं हो पाती है. सशक्त स्थायी समिति के निर्णय के बाद भी बोर्ड से पारित कर विकासात्मक योजनाओं को […]
मधुबनी : नगर परिषद शहर में विकास के जितने भी दावे कर ले पर यह जमीनी स्तर तक समय से नहीं पहुंच पाती. एक योजना को पूरा होने की बात तो दूर, समय पर शुरू तक नहीं हो पाती है. सशक्त स्थायी समिति के निर्णय के बाद भी बोर्ड से पारित कर विकासात्मक योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है. शहर के मध्य स्थित गिलेशन स्थित गांधी गुदरी सब्जी विक्रेताओं को आवंटित दुकान को दुबारा बनाने की योजना पारित हुई. निर्णय लिया गया. बोर्ड की बैठक मे लंबे बहस के बाद इसे सर्वसम्मति से आवश्यक कार्य बताते हुए पूरा करने की बात कही गयी. पर आलम यह है कि बीते चार माह में इस योजना पर काम के नाम पर महज एक कदम की दूरी ही तय की जा सकी है. इसमें बने दुकान के भवन अब गिरने के कगार पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










