न्यूनतम तापमान दस के नीचे, कनकनी बरकरार

Published at :16 Jan 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान दस के नीचे, कनकनी बरकरार

मधुबनी : जिले में कड़ाके की ठंड का कहर 20 वें दिन भी भी जारी रहा. तेज हवा ने लेागों की परेशानी बढ़ा दी है. इधर ठंड के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारी से प्रभावित लोगो का निजी क्लिनिक में इलाज के लिये जाने के कारण निजी क्लिनिकों में भीड़ बढॅ गयी है. मौसम विभाग […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिले में कड़ाके की ठंड का कहर 20 वें दिन भी भी जारी रहा. तेज हवा ने लेागों की परेशानी बढ़ा दी है. इधर ठंड के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारी से प्रभावित लोगो का निजी क्लिनिक में इलाज के लिये जाने के कारण निजी क्लिनिकों में भीड़ बढॅ गयी है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. जानकारी के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा.

हालांकि अधिकतम तापमान बीते एक सप्ताह बाद दस डिग्री से उपर रहा. सोमवार को तेज पछिया हवा चलने के कारण भारी कनकनी रही. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हवा की गति 5 किलो मीटर प्रति घंटा रिकार्ड किया गया. लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकले. देर सुबह तक कंबल व रजाई में लोग दुबके रहे. वहीं जल्द से जल्द शाम में घर में प्रवेश करने की कोशिश में लोग रहे. तापमान में लगातार गिरावट होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है.

ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त, तेज पछिया ने बढ़ायीं मुश्किलें
यात्री परेशानी
स्टेशन पर ट्रेन को पकड़ने के लिये आने वाले यात्री को भारी परेशानी हुई स्टेशन पर यात्री ठंड से बचने के लिये दुबक कर बैठे रहे. वहीं बस स्टैंड पूरी तरह खाली रहा. बस स्टैंड पर अधिकांश बसें खाली थीं. यात्री नहीं मिल पाने के कारण कई बसों का परिचालन नहीं हो रहा है. जिस कारण जो यात्री आते भी हैं उन्हें और अधिक फजीहत का सामना करना पड़ता है. उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन