एक साथ आधा दर्जन घरों से लाखों की चोरी

Published at :24 Oct 2017 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
एक साथ आधा दर्जन घरों से लाखों की चोरी

बाबूबरही : प्रखंड क्षेत्र में चोरों ने रविवार की रात एक साथ आधे दर्जन घरो में चोरी की घटना का अंजाम दिया. चोरो ने गांव के ही शशिनाथ झा के घर प्रवेश कर घर में रखे ट्रंक व पेटी का ताला तोड़ बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात, कपड़ा, नकद 30 हजार सहित लगभग […]

विज्ञापन

बाबूबरही : प्रखंड क्षेत्र में चोरों ने रविवार की रात एक साथ आधे दर्जन घरो में चोरी की घटना का अंजाम दिया. चोरो ने गांव के ही शशिनाथ झा के घर प्रवेश कर घर में रखे ट्रंक व पेटी का ताला तोड़ बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात, कपड़ा, नकद 30 हजार सहित लगभग 3 लाख की चोरी चोरो ने कर ली.

वहीं अशोक कुमार झा व विवेकानन्द झा के घर कपड़े व जेवर सहित एक – एक लाख की चोरी होने की बात कही गई है. जबकी बिष्णुकांत झा के घर चोरों ने गोदरेज को तोड़ने की कोशिश की. वहीं गांव के ही प्रभाकर ठाकुर व मनीष कुमार झा के घर चोरो ने कपड़ा में रखे कुछ पैसे लेकर फरार हो गया.

बतादें की विगत एक वर्ष में थाना क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक घरो में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दे चुका है. किन्तु पुलिस मामले का उदभेदन करने में विफल साबित हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन