अभी और करीबी की गिरफ्तारी होनी तय

मधुबनी : नैंसी हत्याकांड में अभी कई पेच बरकरार है और इस कांड में अभी कई लोगों के गिरफ्तारी होना तय माना जा रहा है. एसपी दीपक बरनवाल ने कहा है कि जांच में जो बातें अब तक सामने आयी है या आ रही है उसमें यह बात तो साफ तौर पर जाहिर हो चुका […]
मधुबनी : नैंसी हत्याकांड में अभी कई पेच बरकरार है और इस कांड में अभी कई लोगों के गिरफ्तारी होना तय माना जा रहा है. एसपी दीपक बरनवाल ने कहा है कि जांच में जो बातें अब तक सामने आयी है या आ रही है उसमें यह बात तो साफ तौर पर जाहिर हो चुका है कि कई करीबी नैंसी हत्याकांड में शामिल हैं.
इसमें पुरुष के साथ साथ महिला सदस्यों की भूमिका भी है. पुलिस जल्द ही इन सभी को गिरफ्तार करने वाली है. इधर बुधवार को हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड राघवेंद्र एवं को झंझारपुर कोर्ट में एसीजेएम द्वितीय शिव प्रसाद शुक्ल के न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. वहीं इस हत्याकांड में राघवेंद्र व पंकज की संलिप्तता से एक बार फिर नैंसी के पिता व अन्य परिजनों ने साफ तौर पर इंकार किया है. नैंसी के पिता रविंद्र का कहना है
कि यदि राघवेंद्र व परिवार के अन्य लोगों की मंशा नैंसी की हत्या करना होता और हत्या की वारदात को दबाना ही होता तो फिर इस प्रकार से ना तो प्राथमिकी की जाती और ना ही इस बात को इतना अधिक बढावा दिया जाता. वे तो अब भी सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं. रविंद्र के परिजनों ने कहा है कि राघवेंद्र व पंकज पर जबरन दबाव देकर बयान लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










