चेन छिनतई के मामले में युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
चेन छिनतई के मामले में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतिनिधि , मधेपुरा
आपके शहर में
विज्ञापन
सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के निवासी बिंदेश्वरी यादव की पत्नी सीता देवी सुबह की सैर करने निकली हुई थी. इसी दौरान स्टेट बैंक के समीप एक युवक ने उनके गले के चैन लेकर फरार हो गया. इसकी सूचना पर सदर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में टीम गठित की गयी, जिसमें सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत तांती, संतोष कुमार सिंह, सिपाही सोमु कुमार व सिपुल कुमार को शामिल किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के तुनियाही वार्ड नंबर छह निवासी प्रताप नारायण यादव के पुत्र मुन्ना कुमार को चेन छिनतई के मामले में गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन