टोटो पलटने से युवक की हुई मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
टोटो के पलटने से युवक की हुई मौत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधेपुरा. जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढैला वार्ड 10 में टोटो पलटने से सवार एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान पीपरपत्ता वार्ड 10 निवासी शंभू यादव के पुत्र आयुष कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुई. घटना के बाद चालक टोटो छोड़कर फरार हो गया. मृतक के परिजन मनीष कुमार ने बताया कि युवक सिंहेश्वर से खरीदकर घर लौट रहा था. इसी दौरान गोढैला से पिपरपत्ता जाने वाली सड़क पर पुल के पास टोटो पलट गया. परिजनों ने घटना की पुलिस को दी. सूचना पाते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन