करेंट लगने से युवक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

करेंट लगने से युवक की हुई मौत

विज्ञापन

पुरैनी. प्रखंड क्षेत्र के तारणी बासा में शुक्रवार को एक व्यक्ति की करेंट लगने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मकदमपुर पंचायत के तारणी बासा निवासी नागो यादव के पुत्र राकेश कुमार यादव की घर में करेंट लगने से मौत हो गयी. मालूम हो कि शुक्रवार को नागो यादव के घर में कार्यक्रम था. इस वजह से सगे संबंधी आये थे. खुशी का माहौल मातम में पसर गया. सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा दिया. घटना की सूचना पर मुखिया सुरेश ऋषिदेव, उप मुखिया प्रतिनिधि पवन झा, पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव आदि ने शोक जताया. .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन