सुरसर नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

सुरसर नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, शव बरामद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुमारखंड भतनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत में स्नान कर रहे युवक की

आपके शहर में

विज्ञापन

सुरसर नदी में डूबने से बुधवार को युवक की मौत हो गयी. गोताखोरों ने गुरुवार को शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार बिशनपुर सुंदर पंचायत के लक्षमिनियां टोला वार्ड संख्या 10 निवासी सुभाष सरदार (35) बुधवार को सुरसर नदी से पाट निकाल रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. इसकी सूचना लोगों ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधि व पुलिस को दी. सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तलाशी शुरू की. वहीं सूचना पर मुखिया, सरपंच पंसस, प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह पहुंचे. सूचना पाते ही प्रमुख प्रतिनिधि ने थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश को दी. सूचना पाते ही सभी के सभी सुरसर नदी के जोगिया चाही स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक पता नहीं चला. ग्रामीण गोताखोरों ने गुरुवार को काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में सीओ आकांक्षा कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन