ePaper

पदक प्राप्त खिलाड़ियों को वुशू संघ ने किया सम्मानित

Updated at : 22 Jun 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
पदक प्राप्त खिलाड़ियों को वुशू संघ ने किया सम्मानित

पदक प्राप्त खिलाड़ियों को वुशू संघ ने किया सम्मानित

विज्ञापन

मधेपुरा. मधेपुरा वुशु संघ कार्यालय में शनिवार को वुशू में पदक पाये खिलाड़ियों को वुशू संघ ने सम्मानित किया. मालूम हो कि 18 से 20 जून को सिवान में 14वीं बिहार स्टेट सब जूनियर व सीनियर (बालक व बालिका) वुशु चैंपियनशिप 2024 में जिले से विभिन्न आयु वर्ग के छह प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें दो प्रतिभागियों ने मैडल प्राप्त किया. इसमें सब जूनियर 20 किलोग्राम में मयंक राज ने रजत पदक प्राप्त किया. वहीं जूनियर 48 किलोग्राम में ब्रजनंदन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया. दोनों मेडल जीतने वाले प्रतिभागियों को वुशु संघ के संरक्षक पंकज कुमार यादव, अध्यक्ष राहुल कुमार यादव व सचिव विवेक कुमार ने मैडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया. मौके पर वुशु संघ के अध्यक्ष सह अधिवक्ता राहुल यादव ने कहा कि वुशु का यह पदक, मधेपुरा के बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि अब खेल के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं. हाल ही में राज्य सरकार द्वारा वुशु के 22 खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी सेवाओं में नौकरी प्रदान किया है. वुशु संघ के सचिव विवेक कुमार एवं संरक्षक पंकज कुमार यादव ने कहा कि अब खेल बच्चों के स्वास्थ्य एवं भविष्य दोनों के लिए जरूरी हो चुका है. उन्होंने कहा कि वुशु स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक खेल है. मौके पर वुशु संघ के कोषाध्यक्ष सुधांशु कुमार, आयुष रॉय, तुरबसु, सौरभ आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन