घरेलू विवाद में महिला को पीट-पीट किया अधमरा, रेफर

Updated:
विज्ञापन

घरेलू विवाद में महिला को पीट-पीट किया अधमरा, रेफर

विज्ञापन

मुरलीगंज कोल्हायपट्टी डुमरिया पंचायत वार्ड नंबर आठ में शनिवार की रात घरेलू विवाद में मारपीट के दौरान एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में घायल महिला के पुत्र एवं पुत्री द्वारा सीएचसी ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. चिकित्सक ने बताया कि उक्त महिला के सिर पर गहरे जख्म हैं. स्थिति काफी नाजुक है. जिस कारण बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. बताया गया कि घायल महिला डुमरिया गांव के किशोर यादव की पत्नी किरण है. पुत्री अंजली कुमारी ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर उनके चाचा, बड़े पापा नरेश यादव और उसका लड़का मुकेश यादव ने मारपीट कर उनकी मां को अधमरा कर दिया. किसी तरह दोनों भाई-बहन जख्मी मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए. प्राथमिक उपचार करा रेफर किया गया है. मामले में मुरलीगंज थाने से अस्पताल पहुंचकर एसआई बबलु कुमार घटना की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन