विश्वकर्मा पूजा आज, तैयारी पूरी, देर शाम तक बाजार में छायी रही रौनक
विश्वकर्मा पूजा आज, तैयारी पूरी, देर शाम तक बाजार में छायी रही रौनक
प्रतिनिधि, मधेपुरा
देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की मंगलवार को होने वाले पूजा को लेकर जिला मुख्यालय के साथ ही विभिन्न बाजार में चहल-पहल रही. जिले के प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार पहुंचकर सोमवार को विभिन्न प्रकार की सजावटी व पूजन सामग्री की खरीदारी की, जिससे मुख्य बाजार के सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही. पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर सोमवार को बाजार गुलजार रहा. पूजा को सादगी पूर्ण माहौल में मनाया जायेगा. विशेषकर पूजा सामग्री की दुकान व मिठाई की दुकान में प्रसाद खरीदने को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही. इधर मूर्तिकार भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया गया और प्रतिमा खरीदने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही.
पूजा को आकर्षक बनाने के लिए लगायी है आकर्षक प्रतिमा
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए