तीनों जिले के 24 केंद्रों पर होगी स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा

तीनों जिले के 24 केंद्रों पर होगी स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा
मधेपुरा.
बीएनएमयू परीक्षा विभाग ने स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर-2025, सत्र 2024-28 की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि, परीक्षा कार्यक्रम व परीक्षा केंद्रों की सूची सोमवार को जारी कर दी है. बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी व 17 मार्च को समाप्त होगी. परीक्षा विभाग से जारी विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम में बताया गया कि स्नातक की सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप में बांटे गए हैं सभी विषयग्रुप ए में हिस्ट्री, फिलासफी, एआईएच, एलएसडब्लू, इकनामिक्स एंड म्यूजिक विषय को रखा गया है. वहीं ग्रुप बी में सोशियोलाजी, रूरल इकनामिक्स, हिंदी, मैथिली, इंग्लिश, संस्कृत, उर्दू एंड पर्शियन विषय को रखा गया है, जबकि ग्रुप सी में पालिटिकल साइंस, साइकोलाजी, जोगरफी, होम साइंस एंड एंथ्रोपोलाजी विषय को रखा गया है. साथ ही ग्रुप डी में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाटनी, जूलाजी, मैथ(साइंस एंड आर्ट्स), जियोलाजी, स्टैटिक्स एंड कामर्स विषय को रखा गया है.तीन जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षाबीएनएमयू में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा दो सीटिंग में आयोजित होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. परीक्षा विभाग ने स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए बीएनएमयू के तीनों जिलों में 24 परीक्षा केंद्र बनाया है.
परीक्षा केंद्र
मधेपुरा में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, केपी काॅलेज मुरलीगंज, भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय साहूगढ़, पीएस कालेज, आदर्श कालेज घैलाढ, सीएम साइंस काॅलेज, केबी वीमेंस काॅलेज, आरपीएम कालेज तुनियाही, एसएकेएनडी काॅलेज, मधेपुरा काॅलेज, आरकेजेएल डिग्री काॅलेज खुरहान, यूवीके काॅलेज करामा व देव नंदनी डिग्री काॅलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं सहरसा जिले में एमएलटी काॅलेज, आर झा महिला काॅलेज, आरएम काॅलेज, एसएनएसआरकेएस काॅलेज व बीएस काॅलेज सिमराहा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि सुपौल जिले में बीएसएस काॅलेज , डिग्री काॅलेज , एएलवाई काॅलेज त्रिवेणीगंज, एसएनएस महिला काॅलेज, एचपीएस काॅलेज निर्मली व केएनडी काॅलेज राघोपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




