वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक हथियार के साथ गिरफ्तार
गम्हरिया. पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सूर्यगंज नहर पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक नहर पुल के समीप पहुंचा और पुलिस गाड़ी देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया. युवक घैलाढ़ थाना क्षेत्र के चिकनोटवा वार्ड संख्या छह निवासी 25 वर्षीय बबलु कुमार व दूसरा गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावे वार्ड संख्या पांच निवासी 23 वर्षीय रबेन कुमार बताया. युवक के पास से एक कट्टा, कारतूस व मोबाइल बरामद हुआ. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक गम्हरिया में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आया था. पकड़े गये युवक बबलू कुमार घैलाढ़ थाना में चौकीदार है. उसे अनुकंपा पर नौकरी मिला है.. हालांकि दो माह से वह नौकरी से सस्पेंड है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




