बाइक अनियंत्रित होने से दो व्यक्ति घायल

बाइक अनियंत्रित होने से दो व्यक्ति घायल
नयानगर. उदाकिशनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सुखासनी चौक के पास बाइक से गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गया. ग्रामीणों ने दोनों को खाड़ा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. जहां से एक घायल व्यक्ति मधेपुरा रेफर कर दिया. दोनों घायल व्यक्ति खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी गरीब पासवान के पुत्र शंभू पासवान उर्फ फेकू पासवान व रघुनंदन पासवान के पुत्र रोहन कुमार बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों घायल व्यक्ति खाड़ा से सहरसा जिला के मौरा हटिया जा रहा था. इसी दौरान सुखासनी चौक के पास बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिससे दोनों घायल हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




