दो दिवसीय भटगामा खेलकूद महोत्सव का हुआ समापन

Updated:
विज्ञापन

दो दिवसीय भटगामा खेलकूद महोत्सव का हुआ समापन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा

जिले के चौसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भटगामा में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय भटगामा खेलकूद महोत्सव का समापन हो गया. महोत्सव अलग-अलग जिलों से महिला कबड्डी की टीम आयी थी. इस दौरान फाइनल मुकाबला कटिहार बनाम लखीसराय के बीच खेला गया, जिसमें कटिहार की टीम ने 16/12 से मुकाबला अपने नाम कर लिया. वहीं दूसरी और अंतर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में पटना की प्रियंका कुमारी ने बनारस की पायल कुमारी को पराजित कर विजेता ट्रॉफी जीती. महिला कबड्डी प्रतियोगिता में अरुण कुमार के नेतृत्व में रेफरी के रूप में जहां कबड्डी संघ के जिला सचिव रोशन कुमार आदि मौजूद थे. वहीं उद्घोषक के रूप में अंकित कुमार व कुश्ती में निर्णायक के रूप में नारद यादव व धीरज सिंह चौहान थे. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीम एसजेड हसन, मुखिया प्रतिनिधि सुशील यादव, शिक्षक सह साहित्यकार डॉ प्रमोद कुमार सूरज, मंच संचालक विनोद आशीष आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन