हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

Updated:
विज्ञापन

हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोल्हायपट्टी का सक्रिय अपराधी सूरज कुमार दो साथी के साथ भेलाही पुल के पास लूटपाट की घटना को अंजाम देने के फिराक में है. वरीय पुलिस पदाधिकारी ने छापेमारी दल की टीम गठित की, जिसमें पुअनि अजय कुमार, सिपाही मुन्ना कुमार, सिपाही रंगलाल कुमार, गृहरक्षक दिनेश प्रसाद यादव, अमोद कुमार, विजय कुमार को शामिल किया गया. पुलिस भेलाही पुल के आगे शंभू यादव के आम के बगीचा के पास पहुंचा कि पुलिस गाड़ी को देखकर तीनों अपराधी भागने लगे, जिसमें से दो अपराधी को पकड़ लिया.. पकड़ाये अपराधी ने नाम मो मन्नान घर-टेमाभेला, दूसरे ने रत्नेश कुमार उर्फ बंटी टेमाभेला बताया. घटनास्थल से बरामद एक कट्टा, दो कारतूस, बाइक एक मोबाइल जब्त किया गया. गौरतलब हो कि अभियुक्त रत्नेश कुमार उर्फ बंटी का अपराधिक इतिहास मुरलीगंज थाना कांड संख्या 418/24, मुरलीगंज थाना कांड संख्या 222/24, ग्वालपाड़ा थाना अरार ओपी कांड संख्या 180/19, ग्वालपाड़ा थाना कांड संख्या 07/22, ग्वालपाड़ा थाना अरार ओपी कांड संख्या 133/24, ग्वालपाड़ा थाना अरार ओपी कांड संख्या 142/24 एवं अन्य कांड दर्ज है. इसके अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन