दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रतिनिधि, सिंहेश्वर
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरी के पास से दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. एसआइ कपिलदेव यादव को गुप्त सूचना मिली कि सिंहेश्वर से पिपरा रोड के तरफ एक बाइक से अपराधी घटना को अंजाम देने जा रहा है, जिसके बाद बैहरी के पास वाहन चेकिंग अभियान चला. इस दौरान बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. अपराधी ने नाम बैहरी वार्ड संख्या 11 निवासी सुशील कुमार व शंकरपुर थाना क्षेत्र के बलुवा वार्ड संख्या नौ निवासी आशीष कुमार बताया. तलाशी लेने पर अपराधी के पास से एक कट्टा, दो कारतूस व दो मोबाइल बरामद हुआ. छापेमारी में एसआइ देवेंद्र ठाकुर, एसआइ रामदयाल सिंह, अनिल कुमार यादव, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन