चोरों ने एक घर में की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
चोरों ने एक घर में की चोरी
विज्ञापन
कुमारखंड.
आपके शहर में
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गतज सिहपुर गढ़िया पंचायत में चोरों ने घर में रविवार की रात चोरी की. जानकारी के अनुसार पंचायत के सिकरहटी वार्ड संख्या नौ निवासी सरस्वती चौधरी पति सुजीत चौधरी घर की रखवाली के लिए लक्षमीपुर चंडीस्थान पंचायत के छर्रापट्टी गांव निवासी मनोज यादव को दैनिक मजदूरी पर रखकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली चली गयी. इस दौरान रविवार की रात चोरों ने दरवाजे को तोड़ कर जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. सोमवार को पड़ोसियों ने इसकी सूचना गृह स्वामी को दी. सूचना मिलते ही उन्होंने भाई अभिषेक चौधरी को जानकारी दी.
अभिषेक ने घर की स्थिति से बहन व बहनोई को अवगत कराते हुये घटना की सूचना प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष स्नेह सेतू को दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन