मध्य व उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर में चोरों ने की चोरी
Updated at : 05 Mar 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन

मध्य व उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर में चोरों ने की चोरी
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र मध्य व उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर में सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. रात्रि करीब तीन बजे विद्यालय के नाइट गार्ड कृष्णा कुमार ने मोबाइल से विद्यालय प्रबंधन को सूचना दी कि स्कूल में चोरी हो गयी है. चोरों ने एलइडी टीवी, इंवर्टर, दो माइक और चार माइक बैटरी, एक साउंड बॉक्स, एक कैसियो व दो कैसियो बोर्ड, एक प्रिंटर चुरा लिया. घटना को लेकर प्रधानाध्यापक मुंद्रिका प्रसाद सिंह ने थाने में आवेदन दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




