जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में हुई चोरी

जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में हुई चोरी
प्रतिनिधि, मधेपुरा सदर अस्पताल परिसर स्थित स्वास्थ्य समिति के डीपीएम चेंबर सहित अन्य दो कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात चोरों ने कंप्यूटर सहित डीवीआर सहित हार्ड डिस्क व करीब चार लाख रुपये का सामान चुरा लिया. गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी अस्पताल में छिटपुट चोरी की घटना होती रहती थी, लेकिन इस ओर सदर अस्पताल प्रशासन का ध्यान नहीं है. जबकि सदर अस्पताल में रात्रि सुरक्षा गार्ड की भी व्यवस्था है. इसके बावजूद सदर अस्पताल में चोरी की घटना नहीं रूक रही है. जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि चोरी हुई है. मामले की जांच कर रहे हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










