अपहरणकर्ता ने थाने में किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन

अपहरणकर्ता ने थाने में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र के रामपुर वासा विषवाड़ी वार्ड नंबर 15 से अपहृत नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता ने शुक्रवार को थाने में आत्मसमर्पण किया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुरबासा विषवाड़ी वार्ड 15 से 29 मई की रात वीरेंद्र शर्मा की नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था. अपहृता के पिता वीरेंद्र शर्मा ने झलाड़ी निवासी श्रवीण ऋषिदेव, कैलाश ऋषिदेव, विजय ऋषिदेव, शंभु ऋषिदेव व संजय ऋषिदेव के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर अपहरण का आरोप लगाया था .इधर शुक्रवार को श्रविण ऋषिदेव लड़की के साथ थाना आकार दोनों आत्मसमर्पण किया. वहीं व्यवहार न्यायालय उदाकिसुनगंज में धारा 164भा, द, वि के तहत लड़की के बयान के आधार पर बरामद लड़की को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया. वीरेंद्र ऋषिदेव को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष विजय पासवान ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन