आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरूआत

Updated:
विज्ञापन
आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरूआत

प्रशिक्षणाथियों को इस प्रशिक्षण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी

विज्ञापन

मधेपुरा बिहार कौशल विकास मिशन योजना अंतर्गत आरपीएल (माली-सह-नर्सरी उत्पादक, द्वितीय बैच) वर्जन 2.0 का शुभारंभ संयुक्त कृषि भवन के सभा कक्ष में साेमवार को उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, मधेपुरा एवं वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया. आठ दिवसीय प्रशिक्षण 14 फरवरी तक संचालित होगी. जिसमें फिल्डवीजीट भी कराया जायेगा. इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षक मनीष कुमार एवं धनंजय कुमार पाण्डेय, प्रति सहायक तकनीकी प्रबंधक ने भी भाग लिया. प्रशिक्षणार्थी के रूप में आरती कुमारी, खुशबु कुमारी, दिलखुश कुमारी, आलोक कुमार, बबलु कुमार सहित कुल 30 प्रशिक्षणार्थी ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, मधेपुरा द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर प्रशिक्षणार्थी कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना “नर्सरी उत्पादन ” अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते है. मनीष कुमार, प्रति सहायक तकनीकी प्रबंधक ने उपस्थित प्रशिक्षणाथियों को इस प्रशिक्षण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. प्रशिक्षण में ई गौतम कुमार, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, मधेपुरा, शंकर कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, डॉ सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ पंकज कुमार यादव, कनीय वैज्ञानिक, सिचांई अनुसंधान केन्द्र पंकज पचेरिया, जिला लेखापाल, एवं आत्मा के सभी कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन