मधुराम उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रशासन ने दो अभिभावकों को गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मधुराम उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रशासन ने दो अभिभावकों को गिरफ्तार

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन विज्ञान व कला विषयों की परीक्षा हुई. एसडीएम पंकज कुमार घोष ने बताया कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर 5380 परीक्षार्थी को शामिल होना था, लेकिन 5244 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए 83 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि प्रथम पाली में ग्वालपाड़ा मधुराम उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में दो अभिभावकों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं गिरफ्तार लोगों से थाने में फाइन जमा करने के बाद संध्या में मुक्त कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में बालक और बालिकाओं के लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित की जा रही है. सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा एसडीपीओ अविनाश कुमार ने लिया. जबकि उड़नदस्ता टीम में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, बिहारीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, पुरैनी थानाध्यक्ष और ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ केंद्रों का जायजा लिया. वहीं परीक्षा से पूर्व आदर्श परीक्षा केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदा का एसडीएम पंकज कुमार घोष ने उद्घाटन किया. जहां उपस्थित परीक्षार्थियों को एसडीएम ने टॉफी व कलम भेंट किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन