पोखर में डूबने से किशोर की हुई मौत
पोखर में डूबने से किशोर की हुई मौत
आलमनगर. आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहरी पंचायत के वार्ड नंबर एक में डूबने से किशोर की मौत हो गयी. किशोर शुक्रवार से ही गायब था. शनिवार के सुबह घर के पास लोहा सिंह के पोखर में किशोर का शव ग्रामीणों ने देखा. शव की पहचान इटहरी पंचायत के बिनोद ऋषिदेव का 13 वर्षीय पुत्र रघु कुमार के रूप में हुई. घटना की सूचना पर इटहरी पंचायत के पूर्व मुखिया सतीश कुमार, तालाब मलिक लोहा सिंह, जदयू नेता राणा सिंह, इटहरी पंचायत के मुखिया राजेश कुमार रोशन, उप मुखिया गुलाब पासवान मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजन को ढांढस बंधाया. वहीं घटना की सूचना आलमनगर पुलिस को दी. पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का जायजा लिया. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए