ePaper

जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 12 Feb 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन

मुरलीगंज.

उन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालय, पड़वा-नवटोल में गुरुवार को जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य विषय “मानवीय गतिविधियों का हमारे पर्यावरण पर प्रभाव” रहा, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. प्रतियोगिता के तहत वर्ग नौ के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता का विषय “हरित उर्जा: धरती की सांस” रखा गया. वहीं वर्ग 11 के विद्यार्थियों के लिए लिखित क्विज का विषय “प्लास्टिक के प्राकृतिक एवं जैव विकल्प” तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “मानव जीवन शैली पर उन्नत प्रौद्योगिकी का प्रभाव” निर्धारित किया गया. प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, तकनीक के सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं तथा सतत विकास जैसे मुद्दों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार थे. साइंस फॉर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष सह बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर जयनारायण यादव, गौरव कुमार, अजीत कुमार, कुंदन कुमार, अनुपम कुमारी , रामानंदन रमण, कुमारी संजू यादव, नंदिता, निरंजन कुमार निराला, ईम्नाज खान , जुही कुमारी, मुकेश कुमार झा, चंद्र किशोर, कुमार ,नियाज आलम, आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन