चांदपुर भंगहा के पास बाइक की ठोकर से छात्रा जख्मी

Updated:
विज्ञापन

चांदपुर भंगहा के पास बाइक की ठोकर से छात्रा जख्मी

विज्ञापन

मुरलीगंज. एनएच 107 पर चांदपुर भंगहा के पास बुधवार को बाइक के धक्के से इंटर की छात्रा जख्मी हो गयी. एचएम व शिक्षकों ने घायल छात्रा व बाइक सवार को सीएचसी ले गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदपुर भंगहा के एचएम अंजय कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल के पास छात्रा बाइक की चपेट में आ गयी. उन्होंने बताया कि छात्रा नूतन कुमारी इंटर की टेस्ट परीक्षा देने स्कूल आ रही थी. इसी बीच अनियंत्रित बाइक से ठोकर लग गयी. वहीं बाइक सवार सिंगयान पंचायत वार्ड नौ निवासी शशीकांत यादव भी जख्मी हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन