कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा व देवी भागवत कथा शुरू

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा व देवी भागवत कथा शुरू

विज्ञापन

कुमारखंड. मां काली मेला परिसर रामनगर महेश में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा व देवी भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शनिवार से शुरू हो गया. कथा व्यास शिवा कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने श्रद्धालुओं से भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित करने की बात कही. जागेश्वर बाबा शिव मंदिर परिसर में प्रारंभ हुई भागवत कथा से: पूर्व 151 कुंवारी कन्याओं द्वारा क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा परमानंदपुर चौक रामनगर, रामनगर बाजार, बजरंग बलि मंदिर, काली स्थान मदिर रामनगर महेश, रामनगर बेला मोड़,रामनगर-गढ़िया मोड़ होते हुए कथा स्थल पर सम्पन्न हुआ. उन्होंने श्रद्धालुओं को श्री मद्भागवत महापुराण में भगवान श्री कृष्ण की महिमा का वर्णन व देवी भागवत महापुराण में जगतजननी सर्वव्यापी सर्वशक्तिमान देवी जी की आराधना,गुण, शक्ति के दर्शन,प्रकृत के निर्माण उसके उसका संचालन व संहार के लिए तीनों देवों को अपनी इच्छा शक्ति से उत्पन्न करने की पूर्ण व्याख्या की जानकारी दी गयी. मौके पर नारायण झा,सुनील झा, रमेश झा, विमल चन्द्र झा, कैलाश पति झा, देवेश झा,कामोज मिश्रा,आनंद मिश्रा, नटवर मिश्रा,ललित मिश्रा, आशुतोष कुमार झा,अच्चुदानंद झा,बबलू झा,राजीव लोचन ठाकुर, राजकुमार झा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन