ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय शिक्षक संघ का पुनर्गठन, डाॅ रतनदीप बने अध्यक्ष
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय शिक्षक संघ का पुनर्गठन, डाॅ रतनदीप बने अध्यक्ष
विज्ञापन
मधेपुरा.
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक डाॅ रतनदीप ने की. बैठक में सर्वसम्मति से संघ का पुनर्गठन किया गया. इसमें रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ रतनदीप को अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर को सचिव तथा अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक कुमार राणा को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ वीणा कुमारी व इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ स्वर्ण मणि को उपाध्यक्ष तथा राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मिथिलेश कुमार व हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ कुमार सौरभ को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ की बैठक प्रत्येक माह की पहली तारीख को आयोजित की जायेगी. इसके अलावा महाविद्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले सभी शिक्षकों का एक सम्मान समारोह व सभी नवागंतुक शिक्षकों का सम्मान सह परिचय समारोह आयोजित किया जायेगा. इस अवसर पर सभी नवदायित्ववान पदाधिकारियों के अतिरिक्त अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार यादव, मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रोहिणी, उर्दू विभागाध्यक्ष डा यासमीन रशीदी, हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार सुमन, मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा राकेश कुमार, डा मधुनंदा, अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कुमार गौरव आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










