मधेपुरा में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस की अपील, जेब्रा क्रॉसिंग पर रुकें, पैदल यात्रियों को पहले सड़क पार करने दें

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी पोस्टर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधेपुरा पुलिस ने जेब्रा क्रॉसिंग पर यातायात सुरक्षा बढ़ाने के लिए वाहन चालकों से खास सावधानी बरतने की अपील की है. वाहन चालकों से आग्रह किया गया है कि वे जेब्रा क्रॉसिंग पर अपनी गति कम करें और पैदल चलने वालों को पहले सड़क पार करने दें.

विज्ञापन

मधेपुरा में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने वाहन चालकों से जेब्रा क्रॉसिंग पर खास सावधानी बरतने की अपील की है. बिहार पुलिस की ओर से जारी यातायात जागरूकता संदेश में कहा गया है कि जेब्रा क्रॉसिंग दिखते ही वाहन की रफ्तार कम करें और पैदल यात्रियों को पहले सड़क पार करने दें.

विज्ञापन

पैदल यात्रियों को दें पहली प्राथमिकता

एसपी संदीप सिंह ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन रोककर पैदल यात्रियों को सड़क पार करने का मौका देना जरूरी है. इससे सड़क हादसों को रोकने में काफी मदद मिल सकती है.

रफ्तार कम करना भी जरूरी

पुलिस की ओर से कहा गया है कि जेब्रा क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही वाहन चालक अपनी रफ्तार कम रखें. पैदल यात्री सड़क पार कर रहे हों तो वाहन को रोककर रखें और उनके रास्ता पार करने के बाद ही आगे बढ़ें.

एक छोटी सावधानी बचा सकती है जिंदगी

यातायात पुलिस ने लोगों को संदेश दिया है कि सड़क पर थोड़ी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है. जेब्रा क्रॉसिंग पर कुछ पल रुकना किसी परिवार की खुशियां बचाने वाला कदम हो सकता है.

नियम मानना हर किसी की जिम्मेदारी

पुलिस ने कहा कि सुरक्षित यातायात केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है. सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए. वाहन चालकों की थोड़ी सी सावधानी और पैदल यात्रियों को दी गयी प्राथमिकता से हादसों का खतरा कम किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन