हरिबोला में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला की तैयारी शुरू
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :13 Nov 2024 8:08 PM (IST)
विज्ञापन

हरिबोला में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला की तैयारी शुरू
विज्ञापन
प्रतिनिधि , कुमारखंड
प्रखंड के रौता पंचायत स्थित हरिबोला नई हाट परिसर में कार्तिक पूजा के अवसर पर शुक्रवार से आयोजित मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है. मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार की अध्यक्षता में मेला आयोजन समिति व ग्रामीणों की बैठक हुई. मौके पर मेला व्यवस्थापक श्यामल किशोर यादव ने कहा कि शुक्रवार को प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ मेला की शुरुआत की जायेगी. शनिवार की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा. प्रथम रात्रि स्थानीय भाषा की मशहूर लोक गायिका उषा यादव व गायक गौरव ठाकुर एंड ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी. वहीं रविवार की रात राजनंदिनी व वसंत राज एंड ग्रुप द्वारा तो सोमवार को गौरव ठाकुर व उषा यादव एण्ड ग्रुप के कलाकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मैया जागरण की प्रस्तुति की जायेगी. बाबा कार्तिक पूजा मेला समिति हरिबोला के सौजन्य से ग्रामीण के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगी. बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर कृष्ण कुमार यादव, सियाराम यादव, प्रवीण यादव, यदुनंदन यादव, कमलेश यादव, मुकेश यादव, नवनीत यादव, संजय यादव, सुशील यादव, जैनेन्द्र कुमार शास्त्री, मनोज यादव, शिवनारायण यादव, कामेश्वर यादव, नारायण प्रसाद यादव, जवाहर यादव, प्रमोद यादव, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




