बाइक से गश्ती में जा रहा सिपाही जख्मी

Updated:
विज्ञापन

बाइक से गश्ती में जा रहा सिपाही जख्मी

विज्ञापन

मधेपुरा

आपके शहर में

विज्ञापन

मिठाई में बाइक से गश्ती में जा रहा एक पुलिस का जवान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए है. बताया जाता है कि मिठाई ओपी से सिपाही श्याम कुमार बाइक से गश्ती पर निकला था. मिठाई चौक पर अजमेरा मॉल के निकट सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी. इस हादसे में एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. जबकि पुलिस कर्मी के बाइक पर दो जवान सवार थे. जिसमें एक जवान जख्मी होने से बाल बाल बच गए. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ओपी प्रभारी मितेंद्र प्रसाद ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायल पुलिस के जवान को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज की जरूरत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. फिर मेडिकल कॉलेज में भी उनके स्थिति को गंभीर बताते हुए घायल मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता होने की बात कह कर उन्हें रेफर कर दिया गया. इसके बाद घायल पुलिस के जवान को सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज चल रहा है. हालांकि घायल पुलिस को सिर में गंभीर चोट होने की बात बताई जा रही है. हालांकि जिस बाइक से ठोकर मार गया उस बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन