तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज पुलिस ने आलमनगर थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो कि डीआइजी के निर्देश पर एसपी संदीप सिंह द्वारा अपराधी की गिरफ्तारी के जिले भर में विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर आलमनगर के रतवाड़ा थाना से पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधी रतवाड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे. हथियार के साथ धराया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर तीन अपराधी हथियार व कारतूस के साथ हड़जोड़ा घाट के पास है. सूचना पाकर एसडीपीओ ने रतवाड़ा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, पुअनि रंजीत पासवान, पीटीसी सुधीर ठाकुर समेत दर्जनों पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर तीनों को हथियार व कारतूस के गिरफ्तार किया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी बंदूक, एक देसी पिस्टल, एक देसी मास्केट, दो मिस फायर गोली, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद हुआ है. गिरफ्तार अपराधी रतवाड़ा थाना क्षेत्र के हड़जोड़ा घाट के लक्ष्मण पासवान और किशन मंडल व गंगापुर लुटना टोला के नीतीश पटेल के रूप में पहचान की गयी है, जिसमें नीतीश पटेल पर पूर्व से रतवाड़ा थाने में संगीन मामले दर्ज हैं. वहीं पुलिस अन्य दोनों अपराधियों के इतिहास को खंगाल रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए