इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों का हुआ प्लेसमेंट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों का हुआ प्लेसमेंट
विज्ञापन
प्रतिनिधि, सिंहेश्वर
आपके शहर में
विज्ञापन
बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के 2020- 24 सत्र के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के दो छात्र हिमांशु कुमार और मो सफाक का चयन प्रतिष्ठित कंपनी इन्नोडाटामें सीनियर एसोसिएट पद के लिए किया गया है. इन छात्रों को सालाना छह लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया गया है. छात्रों ने सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, शिक्षकों को दिया है. प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार अमर ने छात्रों की इस सफलता पर खुशी जतायी. प्राचार्य ने उम्मीद जतायी कि आने वाले समय में और भी छात्र इस तरह की उपलब्धियां हासिल करेंगे और कॉलेज का नाम रोशन करेंगे. कॉलेज के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी प्रो निशिकांत कुमार ने बताया कि छात्रों की यह उपलब्धि संस्थान के बढ़ते कद और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन