घर, दुकान, हाट-बाजार व सार्वजनिक स्थलों से उठायें कचरा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jan 2025 6:42 PM
घर, दुकान, हाट-बाजार व सार्वजनिक स्थलों से उठायें कचरा
प्रतिनिधि, मधेपुरा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के कार्यों का सफलता पूर्वक संचालन व ग्रामीण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने बैठक की. ग्राम पंचायत के सभी वार्डों के घर, दुकान, हाट-बाजार तथा सार्वजनिक स्थलों से कचरा उठाव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उपयोगिता शुल्क संग्रह में ग्रामीण सहभागिता सुनिश्चित हो इसके लिए पंचायत स्तर पर बैठक करने का निदेश दिया. पूर्ण निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का संचालन व मानक अनुसार कचरा पृथक्करण कर ग्राम पंचायत क्रियान्वयन समिति द्वारा अपशिष्टों का बिक्री कराने का निदेश दिया गया. नाडेप विधि द्वारा गीला कचरा से जैविक खाद तैयार कराने का निदेश दिया गया. स्वच्छता पर्यवेक्षक व स्वच्छता कर्मियों से संबंधित विवरण स्वच्छता मित्र एप्प पर प्रविष्ट कराने का निदेश दिया गया. डिजिटल कम्युनिकेशन मोनिटरिंग सिस्टम मोबाईल एप के माध्यम से प्राप्त स्वच्छता संदेशों को स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा अपने पंचायत के सभी पंजीकृत परिवारों व हितधारकों को संदेश भेजने, फॉलो अप कॉल तथा गृह भ्रमण करने का निदेश दिया गया. मौके पर जिला समन्वयक ऋषि कुमार जिला समन्वयक एमआईएस एम डी जावेद,प्रखंड समन्वयक सीताराम ठाकुर,पुनम कुमारी,निखिल कुमार,अमर कुमार,स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार, यासीर हामीद, मो गुलफान,बमबम कुमार, दिलीप राम, सुमन कुमार, शमशाद आलम, शद्दाम हुसैन, नित्यानंद कुमार, रतन कुमार, नफीस आलम, राहुल कुमार यादव, रामजीवन कुमार, सहित अन्य पर्यवेक्षक उपस्थित थे. बैठक में जिला समन्वयक, जिला सलाहकार एमएलई, सलाहकार एसएलडब्लुएम व प्रखंड समन्वयक शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










