भैंस चोर को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ किया पुलिस के हवाले, दो भागने में हुए सफल, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

भैंस चोर को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झझरी निवासी श्यामलाल यादव ने गांव के ही तीन लोगों पर भैंस चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. श्यामलाल यादव ने आरोप लगाया है कि शनिवार की रात घर में भैंस बंधा हुआ था. लगभग साढ़े बारह बजे रात में अचानक भैंस के बच्चें की हल्की आवाज पर जब नींद टूटी तो भैंस नहीं थीं. खोजने के क्रम में भैंस के बच्चे आवाज आने पर घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दक्षिण मंदिर तरफ तीन लोगों को भैंस लेकर जाते देख श्यामलाल का लड़का गुलाब कुमार खदेड़ कर एक चोर झंझरी निवासी रवि यादव को पकड़ लिया तथा झंझरी निवासी अजित झा और गुलाब यादव निवासी भागने में कामयाब हो गया. घटना की जानकारी पर थाना से पुलिस पदाधिकारी ने पहुंच कर रवि यादव को हिरासत में ले लिया. रविवार को तीनों चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार रवि यादव को जेल भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन