दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
प्रतिनिधि, बिहारीगंज थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन की अध्यक्षता दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें 13 स्थानों पर होने वाले दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों का आधार व मोबाइल नंबर देना होगा. सभी दुर्गा समिति को लाइसेंस लेना होगा. कार्यक्रम में नर्तकी का अनुमति नहीं दी जायेगी. बिहारीगंज बड़ी दुर्गा मंदिर की साफ-सफाई व लाइटिंग व बाजार में सीसीटीवी लगवाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत के कार्यपालक तान्या कुमारी दी गयी. वहीं पंचायत में दुर्गा मंदिर की साफ-सफाई पंचायत के मुखिया देखेंगे. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, सीओ अविनाश कुमार, बीडीओ भरत कुमार सिंह, बीपी आरओ चंदन कुमार, थानाध्यक्ष अमित रंजन, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ समीर दास, अमित कुमार उर्फ टोली, कुलकुल सिंह, सुभाष जायसवाल, विष्णुदेव सिंह, धनेश मुखिया, राजकिशोर भगत, राजेश शर्मा, बिहारीगंज मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ भकूल यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




