भाईचारे माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील
सदर थाना परिसर में रविवार को सदर एसडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.
मधेपुरा. सदर थाना परिसर में रविवार को सदर एसडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. वहीं बैठक का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती एवं सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने किया. बैठक में एसआइ इंद्रजीत तांती,अंचलाधिकारी कोशिका झा , उपस्थित थे. बैठक में प्रशासन ने पूजा को शांति व भाईचारे की के साथ मनाने की अपील की. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. वही मौके पर मौजूद निसार ,समाजसेवी ध्यानी यादव, अशोक यादव ,अशोक गुप्ता, बबलू कुमार, हिमांशु कुमार अजय कुमार, प्रिंस कुमार, चुन्नू , सुमित एवं अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए