परीक्षा पे चर्चा 2026 का हुआ लाइव प्रसारण

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा 2026 का हुआ लाइव प्रसारण

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के कुमरगंज उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया. उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के पैटर्न पर भरोसा रखने तथा उसे निरंतरता के साथ अपनाने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने कहा कि समय-समय पर मिलने वाले सुझावों पर भी विचार करना चाहिए. प्रधानमंत्री ने लक्ष्य निर्धारण, आत्मअनुशासन और सकारात्मक सोच पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मन को साधकर ही पढ़ाई में सफलता प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने परीक्षा को जीवन का एक हिस्सा बताते हुए तनाव मुक्त रहकर तैयारी करने का संदेश दिया. मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऋतु वसंत झा , शिक्षक चन्दन कुमार, समीर कुमार उपाध्याय, सतीश कुमार, अवधेश कुमार, नेहा प्रिया आदि मौजूद थे. शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के साथ-साथ जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन