बार एसोसिएशन चुनाव :दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
बार एसोसिएशन चुनाव :दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज बार एसोसिएशन के विभिन्न 26 पदों के लिए नामांकन के आखिरी दिन 45 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा भरने के उपरांत शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी. इस दौरान निर्वाचन पदाधिकारी ने दो अभ्यर्थियों का नामांकन पर्चा रद्द कर दिया. चुनाव मैदान में अब शेष 43 प्रत्याशियों में से 15 अभ्यर्थियों को निर्विरोध, जबकि 28 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होना है. निर्वाचन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण सिंह तथा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि निगरानी समिति के आठ प्रत्याशियों में से विपिन कुमार झा व कार्यकारिणी समिति के 13 प्रत्याशियों में से राजाराम कुमार द्वारा गलत व दो पदों पर नामजदगी का पर्चा करने के कारण व अस्वीकृत कर दिया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए